Big NewsPauri Garhwal News

पौड़ी में गुलदार की दहशत: स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेश

पौड़ी में बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बड़ा बदलाव किया है।

पौड़ी में बदला स्कूलों का समय

गढ़वाल वन प्रभाग, पौड़ी से मिली जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में दिन के समय वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी है। इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में जल्दी अंधेरा होने से विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के मार्ग ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे टकराव की आशंका बढ़ने लगी है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डीएम ने बच्चों के स्कूल का समय बदल दिया है। इसे लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं।

DM ने जारी किए आदेश

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक, दिसंबर में सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 9:15 बजे से पहले और अपराह्न 3 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे। मानव–वन्यजीव संघर्ष की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है।

सख्ती से आदेशों का पालन करवाने के दिए निर्देश

डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम/बाल विकास अधिकारी को आदेश का सख्ती से शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि किसी भी विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र में उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम–2005 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पौड़ी में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग के कर्मचारियों को किया कमरे में बंद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें