Trendinghighlight

नीला ड्रम और हनीमून मर्डर हुआ पुराना!, अब टाइल्स में दबा मिला पति, ऐसे हुआ खुलासा

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आया है। जिसे सुनकर एक बार फिर आपके होश उड़ने वाले है। आपने नीले ड्रम और हनीमून मर्डर वाली वारदात तो सुनी ही होगी। इसी बीच अब एक और घटना सामने आ रही है। जहां एक पत्नी ने अपने पति को मारकर टाइल्स में दबा दिया।

पत्नी ने पति को मारकर टाइल्स में दबा दिया

जी हां, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की। जिसके बाद उसकी लाश को उसी के घर के अंदर टाइलों के नीचे दफना दिया। मृतक की पहचान 35 साल के विजय चव्हाण के रूप में हुई है। बीते 15 दिनों से वो लापता था। बता दें कि मृतक पत्नी कोमल चव्हाण के साथ मुंबई से करीब 70 किमी. दूर नालासोपारा पूर्व के गडगापाड़ा में रहा करता था।

wife-murders-husband-buries-body-under-tiles IN Maharashtra

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब विजय का भाई उसकी तलाश में घर गया। उसने देखा की घर पर लगी कुछ टाइल्स बाकियों से मैच नहीं हो रही हैं। इसी के चलते मृतक के भाई को शक हुआ। उसने उन टाइलों को हटाया। हटाने पर उसे दिखा की नीचे एक बनियान दबी पड़ी है। साथ ही काफी बदबू भी आ रही थी। ये देखकर उसने तुरंत ही पुलिस को सुचित किया। पुलिस के आने पर टाइल्स को हटाया गया। जिसमें शव दबा हुआ मिला।

पुलिस को पत्नी और पड़ोसी पर शक

पुलिस को शक है पत्नी कोमल ने ही अपने पति का मर्डर किया है। दो दिनों से वो भी लापता है। पुलिस की माने तो पत्नी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड पड़ोसी मोनू के साथ मिलकर विजय की हत्या की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button