Udham Singh Nagar NewsUttarakhand

जसपुर में पत्नी की बेरहमी से हत्या : पहले कुकर से हमला, फिर चाकू से रेता गला, वजह जान उड़ जाएंगे होश

जसपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को अरेस्ट कर दिया.

शक के चलते जसपुर में पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार राहुल कश्यप नाम के युवक ने अपनी पत्नी नीमा देवी की बेरहमी से हत्या कर दी. शक की आग में राहुल ने अपनी पत्नी पर पहले कुकर से वार किया, फिर चाकू से गला और हाथ-पैर काट डाले. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने 8 घंटे के भीतर ही मुखबिर की सूचना पर उसे हाईवे से धर दबोचा.

8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पत्नी का काम करना नहीं था पसंद

पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सने कपड़े, हत्या में इस्तेमाल चाकू, कुकर और एक ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी को पत्नी का जसपुर की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करना पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़े होते थे. वारदात वाले दिन भी दोनों में बहस हुई, जिसके बाद राहुल ने नीमा को बेहोश किया और हत्या को अंजाम दिया.

पुलिस की तत्परता से 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ आरोपी

मामले पर उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खुद संज्ञान लेते हुए न केवल सख्त निर्देश जारी किए, बल्कि आरोपी से खुद पूछताछ भी की. हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने दिया, जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो गई. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें : यहां पति ने कर दी पत्नी की हत्या, सिर्फ इसलिए चुन्नी से गला घोंट कर उतार दिया मौत के घाट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें