Big NewsBageshwar

झगड़े के कारण गुस्से में आई पत्नी ने फोड़ा पति का सिर, मौके पर ही मौत

पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्थर से पति के सिर पर वार कर दिया। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

मामूली विवाद में पत्नी ने फोड़ा पति का सिर

बागेश्वर जिले के कपकोट के किरौली गांव में शनिवार देर रात पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के कारण गुस्से में आई पत्नी ने पत्थर से पति का सिर फोड़ दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बाद किसी बाद को लेकर विवाद हो गया। पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने आवेश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिस से धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के भाई-भाभी ने दर्ज कराया केस

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया दिया है। मृतक के भाई-भाई ने मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी मच गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल कपकोट थाने में घटना की जानकारी देते हुए अपनी भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने थाने में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने इस मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button