Big NewsNainitalUttarakhand

पत्नी ने पीट पीटकर कर ली पति की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आ रहा है। पति- पत्नी के विवाद में पति की मौत हो गई। नशे में धुत सुरक्षा कर्मी पति ने पत्नी से बदसलूकी की तो महिला ने पति को पहले रोकने का प्रयास किया।पति नहीं माना तो पत्नी ने लोहे के पाइप से पीट डाला। मारपीट में पति को गंभीर चोटें आई। जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

नशे में धुत होकर कर रहा था मारपीट

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र देवलचौड़ बंदोबस्ती का है। मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह (52) के रूप में हुई। सोमवार की दोपहर जब वह घर पहुंचा तो नशे में धुत था। जानकारी के मुताबिक पत्नी गीता ने बताया कि छत से नीचे आ रही थी तभी अपनी पत्नी संग गालीगलौज करने लगा। पत्नी के बार बार समझने पर भी वो नहीं माना और हाथापाई शुरू कर दी।

पत्नी ने कर दी लोहे के पाइप से पिटाई

इस दौरान गीता ने पर्दे के पाइप से लक्ष्मण पर वार कर दिया। लक्ष्मण के सिरऔर छाती पर गहरे घाव लगने से लक्ष्मण लहूलुहान हो गया। इस दौरान लक्षण में कमरे में जाने की कोशिश की लेकिन जख्मी होने के कारण सीढ़ियों में ही लेट गया। कुछ देर बाद स्कूल से उनका बीटा घर लौटा। पिता को लहूलुहान हालत में देखकर उसने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

परिजनों ने जब उसकी नब्ज देखी तब तक वो थम चुकी थी। इस दौरान उसके परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बदले अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इस बीच इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। सूचना पर एसपी सिटी हरबंस सिंह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सोमवार देर रात पुलिस ने गीता को हिरासत में ले लिया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button