अभिनेता सतीश कौशिक दिल्ली दोस्तों के साथ होली खेलने आए थे। देर रात अपने दोस्त के घर पर अचानक से उनकी तबीयत ख़राब हुई। जिसके बाद उनको तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां गुरूवार की सुबह उनका निधन हो गया। डॉक्टर्स को सतीश के मरने की वजह हार्ट अटैक नहीं कुछ और ही प्रतीत हुई। जिसके बाद उन्होंने अभिनेता के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
- Advertisement -
फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर्स ने किया खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक सतीश को अस्पताल ले जाते वक्त कार में ही दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। तो वहीं फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर्स का कुछ और ही कहना है। उन्होंने बताया की जांच करने पर अभिनेता की हार्ट अटैक आने की सम्भावना कम लग रही थी। इसी कारण से फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर्स ने अभिनेता के शव का पोस्टमार्टम करने को कहा।
डॉक्टर्स के मुताबिक हार्ट अटैक नहीं कहीं से गिरना हो सकती है मौत की वजह
डॉक्टर्स के मुताबिक सतीश को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो कहीं से गिरे हों। इसी शंका के कारण उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए कहा। अगर मौत की वजह हार्ट अटैक है साबित हो जाता तो पोस्टमार्टम की जरुरत नहीं पड़ती।सतीश के शव का पोस्टमार्टम दीन दयाल अस्पताल में किया जाएगा।
करोड़ों के मालिक थे सतीश कौशिक
एक्टर सतीश कौशिक ने फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर की भूमिका निभा कर लोगों के दिलों में राज किया था। जिसके बाद से उन्हें कैलेंडर नाम से भी जाना जाता था। सतीश ने कई दशकों तक इंडस्ट्री में राज किया। अपने दम पर वह फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ते गए। आपको बता दें की एक्टर 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। जो उनके बाद उनकी बीवी और बेटी को मिलेगी।
- Advertisement -
आगामी फिल्म इमरजेंसी में आएंगे नज़र कौशिक
सतीश कौशिक एक बेहतरीन कलाकार है। वह कंगना की एक फिल्म में भी नज़र आने वाले थे। आपको बता दें की सतीश कौशिक कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नज़र आने वाले थे। हाल ही में सतीश का फिल्म में लुक भी रिलीज़ हुआ था।