Sportshighlight

18 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं Virat Kohli?, सुनकर भावुक हो जाएंगे आप

Virat Kohli jersey number 18: भारतीय टीम के बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली दुनिया के टॉप क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार हैं। साल 2008 में भारत के लिए उन्होंने डेब्यू किया था। अपने 17 साल के क्रिकेटिंग करियर में उन्होंने कई यादगार पारिया खेली। वो भारतीय टीम में 18 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते है। उनकी ही कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता था। उस दौरान भी विराट का जर्सी नंबर-18 ही था। हालांकि ये उनकी बर्थ डेट नहीं है। इस नंबर के पीछे एक बेहद ही इमोशनल स्टोरी है।

18 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं विराट कोहली? Virat Kohli jersey number 18

हर खिलाड़ी अपनी जर्सी नंबर के लिए या तो अपने फेवरेट नंबर को चुनता है। या फिर कुछ खिलाड़ी जन्म की तारीख को अपनी जर्सी नंबर बनाते है। हालांकि विराट को लेकर ऐसा कुछ नहीं है। विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। इसके पीछे एक इमोशनल कहानी जुड़ी हुई है। दरअसल विराट कोहली के पिता का निधन साल 2006 में हुआ था।

सुनकर भावुक हो जाएंगे आप

18 दिसंबर 2006 को विराट के पिता इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। जिस दिन विराट के पिता प्रेम कोहली की मौत हुई थी। उस समय विराट रणजी मुकाबला खेल रहे थे। उन्हीं को ट्रिब्यूट देते हुए विराट ने अपना जर्सी नंबर 18 रखा था।

पिता का हुआ था देहांत

विराट के पिता का सपना था कि एक दिन वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलें। विराट ने साल 2008 में भारत के लिए डेब्यू किया था। हालांकि वो पल उनके पिता नहीं देख पाए। विराट ने पिता की याद में ही अपनी जर्सी का नंबर 18 रखा था। हमेशा से ही विराट 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं।

सुबह मैच खेलने गए, घर आकर किया अंतिम संस्कार

विराट के पिता की मौत रात को करीब दो बजे हुई थी। इसके बाद भी विराट अगले दिन बैटिंग करने मैदान में उतरे थे। उस समय वो 17 साल के थे। दिल्ली पर फॉलोऑन का खतरा था। विराट अगले दिन मैच खेलने गए। उस दिन उन्होंने 90 रनों की पारी खेलकर टीम को बचाया था। जिसके बाद घर आकर पिता का अंतिम संस्कार किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button