Trendinghighlight

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आइसक्रीम में निकली अंगुली किसकी थी? जानें

Mumbai Ice Cream Case: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मुंबई के एक एमबीबीएस डॉक्टर ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। जिसमें उसे Yummo Ice Cream के कोन के अंदर कटी हुई इंसान की ऊंगली(Human Finger) मिली। ऐसे में इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। ऐसे में अब पुलिस की जांच के दौरान इस केस में अहम खुलासा हुआ है। पुलिस ने ऊंगली का डीएनए परीक्षण कर पता लगा लिया है कि वो ऊंगली किसकी है।

आइसक्रीम में मिली अंगुली किसकी थी?

पुलिस की जांच में ये खुलासा हो गया है कि वो किसकी ऊंगली था। ऊंगली का हिस्सा पुणे के इंदापुर में एक कर्मचारी का था। फॉरेंसिक रिपोर्ट में ऊंगली का डीएनए और फैक्टरी वर्कर ओमकार पोटे का डीएनए सेम था। खबरों की माने तो आइसक्रीम फैक्टरी में आइसक्रीम भरने के समय कर्मचारी की ऊंगली का हिस्सा कट गया था। ऐसे में वो कटा हुआ हिस्सा ही आइसक्रीम के अंदर आ गया। जो कि डॉक्टर की ऑइसक्रीम में पाई गई।

कैसे हुआ खुलासा

जांच में सामने आया कि जिस समय आइसक्रीम पैक की जा रही थी। उसी दिन एक कर्मचारी को फैक्ट्री में चोट लग गई थी। जिसके बाद उस कर्मचारी और आाइसक्री में मिली ऊंगली का डीएनए मैच किया गया। जिसमें पाया गया कि आइसक्रीम में पाई गई ऊंगली कर्मचारी की ही थी।बता दें कि इस मामले के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक (एफएसएसएआई) ने यमो आइसक्रीम निर्माता का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button