कौन है मनोज कुमार सिंह? उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने, जाने यहां

उत्तर प्रदेश के नया मुख्य सचिव आईएस मनोज कुमार सिंह को बनाया गया है। सीएम योगी के इस फैसले के बाद यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों ही पदों पर होंगे।
सीएम योगी के पसंदीदा अफसर
बता दें कि आईएस मनोज कुमार सिंह को सीएम योगी का पसंदीदा अफसर माना जाता है। उनका नाम पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए केंद्र को भेजा गया था और इस बार उनके नाम पर मुहर लग गई है। बता दें कि मनोज कुमार सिंह मूल रुप से झारखंड के रहने वाले हैं, जिनकी गिनती यूपी के सबसे ईमानदार अफसरों में होती है।
कई अहम पदों पर संभाली अपनी जिम्मेदारी
बता दें कि मनोज कुमार सिंह कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होनें यूपी में आईआईडीसी, एपीसी और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज. सीईओ यूपीडा जैसे कई महत्तवपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। सबसे पहले मनोज कुमार सिंह ने 1990 में उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने थे। इसके बाद उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां मिलती रही थीं।
दुर्गाशंकर मिश्र थे अभी तक मुख्य सचिव
अभी तक यूपी में मुख्य सचिव का पद आईएएस अफसर दुर्गाशंकर मिश्र संभाल रहे थे। दिसंबर 2021 में रिटायर्ड होन से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए उन्हें यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया था। इन्हें तीन बार सेवा विस्तार दिया गया था लेकिन चौथी बार इन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला। और अब इनकी जगह मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया है।