Trendinghighlight

Viral Video: जानें कौन है दिल्ली की ‘वड़ा पाव’ गर्ल? रो रोकर बेच रही वड़ा पाव, खाने के लिए लगी लोगों की भीड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी की वीडियो वायरल होती रहती हैं। ऐसे में आज कल एक वड़ा पाव बेचने वाली महिला(Delhi Vada Pav Girl) की वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें वो रोते हुए वड़ा पाव बेचती नज़र आ रही हैं। वीडियो में वो रो कर अपनी बात कहती नज़र आ रही है। बता दें की दिल्ली में अपने पति के साथ महिला वड़ा पाव बेचती है।

जानें कौन है Delhi Vada Pav Girl?

वीडियो में वड़ा पाव बेचने वाली महिला का नाम चंद्रिका गेरा दीक्षित है। पहले वो एक फ़ूड कंपनी में जॉब करती थी। बेटे की हेल्थ की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी। जिसके बाद अब वो दिल्ली में अपने पति के साथ वड़ा पाव का ठेला लगाती है। उनके पति ने भी नौकरी छोड़ दी। चंद्रिका गेरा ने बताया की उन्हें खाना बनाने का शौक है। जिसके चलते उन्होंने वड़ा पाव का स्टाल खोला।

रो रोकर बेच रही वड़ा पाव

चंद्रिका मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया की वो मुंबई के वड़ा पाव का स्वाद दिल्ली के लोगो को देना चाहती है। बीते दिनों से उनकी कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्ही में से एक वीडियो में वो रोती हुई दिखाई दे रही हैं। रोने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा की एमसीडी अधिकारी ने उनका स्टाल बंद करने को कहा है। चन्द्रिका ने बताया की उनके वड़ा पाव के स्टाल को हटाने की कोशिश कर रहे है। इसी वजह से वो रो रही थी।

Delhi Vada Pav Girl Viral Video

इसके अलावा भी एक वीडियो में वो स्टाल पर लोगों की भीड़ से परेशान थी। बता दें की वड़ा पाव गर्ल की जबसे वीडियो वायरल हुई है। दूर-दूर से लोग उनके वड़ा पाव खाने आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों की भीड़ सड़क में जमा हो जाती है।

उनकी कहानी और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button