Big NewsUttarakhand

कौन हैं दीपम सेठ ?, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड पुलिस का नया मुखिया, जानें यहां

आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को उत्तराखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। गृह विभाग ने इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आज वो कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार से चार्ज लेंगे। जबकि अभिनव कुमार एडीजी एल ओ की जिम्मेदारी देखेंगे।

कौन हैं उत्तराखंड पुलिस के नए मुखिया दीपम सेठ ?

दीपम सेठ उत्तराखंड पुलिस में 13वें पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं। बता दें कि वो उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। महानिदेशक बनाए जाने से पहले वो प्रतिनियुक्ति पर थे। साल 2019 से दीपम सेठ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने से पहले ही उनको वापस लिया गया। उन्होंने करीब छह साल तक SSB में प्रतिनियुक्ति पर काम किया। जिसके बाद उन्हें डीजीपी बनाया गया है।

वर्तमान में उत्तराखंड कैडर के सबसे सीनियर अधिकारी हैं सेठ

आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ वर्तमान में उत्तराखंड कैडर के सबसे सीनियर अधिकारी हैं। दीपम सेठ ने कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार की जगह ली है। इस से पहले वो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बेहद ही शांत स्वभाव के अधिकारी हैं दीपम सेठ

उत्तराखंड के गठन से पहले दीपम सेठ अविभाजित उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के एडिशनल सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही वो यूपी के आगरा में नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दीपम सेठ बेहद ही शांत स्वभाव के अधिकारी माने जाते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button