Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

Uttarakhand Election : कांग्रेस ने नैनीताल से युवा चेहरे को मैदान में उतारा, जानें कौन हैं प्रकाश जोशी ?

नैनीताल लोकसभा सीट कांग्रेस ने युवा नेता प्रकाश जोशी को उम्मीदवार बनाया है। प्रकाश जोशी हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। उन्हें बतौर राहुल गांधी की टीम का सदस्य देखा जाता है। प्रकाश जोशी को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने सभी को चौंका दिया है।

हल्द्वानी के रहने वाले हैं प्रकाश जोशी

युवा नेता प्रकाश जोशी नैनीताल जिले के हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रकाश जोशी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में कई पदों पर रह चुके हैं। साल 2019 में उन्हें उन्हें राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया गया था। उसके बाद उनके पास कोई पद नहीं था।

दो बार लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि प्रकाश जोशी दो बार साल 2012 और साल 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार ही उन्होंने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और दोनों ही बार उन्हें बीजेपी प्रत्याशी शीधर भगत के हाथों से मात खानी पड़ी। इसके साथ ही प्रकाश जोशी बीते कुछ समय पहले कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं से मतभेद के चलते भी लंबे समय तक चर्चाओं का विषय बने थे।

राहुल गांधी के माने जाते हैं करीबी

ल्द्वानी निवासी कांग्रेस ने युवा नेता प्रकाश जोशी राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। यहां तक की उन्हें राहुल गांधी की टीम का सदस्य की तरह ही देखा जाता है। प्रकाश जोशी की केंद्रीय कांग्रेस कमेटी में अच्छी पकड़ बताई जाती है। बता दें कि लंबे समय से पार्टी में उन्हें कोी जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। जिस वजह से उनको पार्टी से दरकिनार करने की चर्चाएं भी हो रही थी। लेकिन इसी बीच पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है और नैनीताल लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

अजय भट्ट से होगा प्रकाश जोशी का मुकाबला

बीजेपी ने नैनीताल से एक बार फिर से अजय भट्ट को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट से होना है। बता दें कि अभी इसी सीट से अजय भट्ट सांसद हैं और वो नैनीताल में धुआंधार प्रचार में जुटे हुए हैं। लेकिन प्रकाश जोशी के नाम की घोषणा ऐसे समय पर हुई है जब चुनाव को एक महीने से भी कम का समय बचा है। अब देखना होगा कि प्रकाश जोशी कांग्रेस हाईकमान के भरोसे पर कितना खरा उतरते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button