National

कौन है आतिशी के पति? दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी, पढ़ें यहां

आप नेता आतिशी दिल्ली की नई सीएम बन गई हैं। विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी की राजनीति के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। ऐसे में सभी के मन में ये उत्सुकता है कि आखिर आतिशी के पति कौन है और क्या करते हैं?  तो आइये जानते हैं उनके पति के बारे में।

कौन है प्रवीण सिंह?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। प्रवीण उनके लवर रह चुके हैं। साल 2020 के चुनाव में दिए एफिडेविट में आतिशी ने अपने पति को सोशल वर्कर बताया था। लेकिन वो हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वो एक रिसर्चर औरप एजुकेटर हैं। उन्होनें कई बड़े संस्थानों में काम किया है। वह अमेरिका की कंस् प्रवीण सिंह ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होनें आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है। इसके बाद वह सामाजिक कार्यों में जुट गए।

धीरे-धीरे शादी में बदला रिश्ता

रिपोर्ट के मुताबिक आतिशी और प्रवीण की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों ने साथ में सामाजिक कार्य किए हैं। आतिशी ने साल 2007 में प्रवीण के साथ मिलकर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए मध्य प्रदेश में साल 2007 में आतिशी संपर्क किया। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए और यह रिश्ता शादी में बदल गया। कुछ साल पहले ही दोनों की शादी हुई है। प्रवीण की एक भी फोटो सोशल मीडिया पर नहीं है।

Back to top button