देहरादून- सूबे की सांस्कृतिक राजधानी मानी जाने वाले अल्मोड़ा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर बरस रहे थे, जबकि राज्य की अस्थाई राजधानी देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सूबे की सरकार पर आरोपों की बौछार कर रहे थे। अमित शाह ने कहा राज्य भाजपा सरकार ने बनाया और राज कांग्रेस के हरीश रावत कर रहे हैं जिससे कार्यकर्ताओं को बड़ा दुःख होता है। अमित शाह ने कहा भाजपा उस मां की तरह उस पीड़ा को झेल रही है जो बच्चे को बस जन्म देती है लालन पालन कोई दूसरी मां करती है। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर आए थे। इस दौरान शाह ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों को संबोधित किया।