National

मानसून : आपके राज्य में कब होगी बरसात ? जानें देश के हर राज्य में कब दस्तक देगा मानसून

भीषण गर्मी, तेज लू के थपेड़ों ने देश के अधिकतर राज्यों को परेशान कर दिया है। ये राज्य अब गर्मी से निजात पाना चाहते हैं और मानसून की बारिश का इतंजार कर रहे हैं। आइये जानते हैं आपके राज्य में मानसून कब दस्तक देगा।

दक्षिण- पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है। सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर लेता है। इससे पहले 22 मई मॉनसून अंडमान निकोबार में दस्तक देता है। इस बार अंडमान में मॉनसून का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है।

यहां जानें राज्यों में मॉनसून की सामान्य तारीख

  • अंडमान निकोबार-  22 मई
  • बंगाल की खाड़ी- 26 मई
  • केरल, तमिलनाडु- 1 जून
  • कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सा- 5 जून
  • महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंद्र प्रदेश का ऊपरी, पश्चिम बंगाल- 10 जून
  • गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और बिहार- 15 जून
  • गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश कुछ हिस्से- 20 जून
  • गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर- 25 जून
  • राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब- 30 जून
  • राजस्थान-5 जुलाई

मानसून के समय से पहले आने का कारण

मौसम विभाग के अनुसार देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है। इसी के चलते भारत में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्रविध्रुव स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मानसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

Back to top button