Big NewsUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने लगाया मौत को गले

उधम सिंह नगर के किच्छा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने पति को शराब पीने से मना किया तो पति ने गुस्से में आकर मौत को ही गले लगा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

मृतक की पहचान प्रेम बहादुर (33) निवासी वार्ड नंबर दो सुनहरा किच्छा मूल रूप से बरहैनी बाजपुर के रूप में हुई है। प्रेम बहादुर का उसकी पत्नी रेखा से शराब पीने की बात पर विवाद हुआ था। रेखा ने प्रेम बहादुर को शराब पीने के लिए मना करते हुए चेतावनी दी थी की शराब का सेवन बंद नहीं किया तो वो अपने मायके चली जाएगी।

नाराज होकर मायके जा रही थी महिला

21 जून को भी शराब पीने को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ। दोपहर में रेखा नाराज होकर अपने मायके जाने के लिए घर से निकल गई। रेखा के जाने के बाद उसका सात साल का बेटा पीछे से अपनी मां को मनाने के लिए गया।

बेटा को देख रेखा का दिल पसीज गया और वो वापस आ गई। लेकिन तब तक प्रेम अपना कमरा बंद कर फंदे पर लटक गया था। रेखा जैसे ही घर पहुंची उसने काफी जद्दोजहद के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा। तब तक प्रेम की मौत हो चुकी थी।

युवक ने लगाया मौत को गले

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर बुधवार देर शाम ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें