highlightNational

जब सेना के जवानों के बीच पहुंचे थे सुशांत, खुद परोसा था खाना, सबने बजाई थी तालियां

ankita lokhandeसुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें और कई ऐसे वीडियो हैं जो की फैंस के दिल और दिमाग से जा नहीं रहा है। जी हां सोशल मीडिया पर सुशांत के कई वीडियो और इंटरव्यू के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमे उनकी हंसी, उनके व्यवहार से हर कोई मंत्रमुग्ध है। उनके फैंस ये वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं और उनको याद कर रहे हैं।

वहीं सुशांत का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो देश के रक्षकों के साथ है। जी हां सुशांत खुद भी सेना की पेंट पहने नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सुशांत के व्यवहार को देख हर किसी की आंखों में आंसू आ रहे हैं। जी हां इस वीडियो में सुशांत खुद जवानों को खाना परोस रहे हैं, वहीं उनके आस पास खड़े जवान तालियां बजा रहे हैं।सुशांत के फैंस ये वीजियो देख भावुक हो रहे हैं।

बता दें कि सुशांत अपने बांद्रा स्तिथ घर में पंखे से लटके मिले। वहीं इसके बाद बॉलीवुड और नेपोटिज्म को लेकर बातें उठीं। कई बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों समेत सिंगरों ने ये सवाल उठाया कि सुशांत ने आत्मह्त्या नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है। सवाल उठा कि बॉलीवुड मे नेपोटिज्म ने उनकी जान ली, भेदभाव ने उनकी जान ली। वहीं करण जोहर समेक सलमान खान, एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Back to top button