ReligiousHighlight

When is Ram Navami: 26 या 27 मार्च, आखिर किस दिन मनाई जाएगी राम नवमी?

Ram Navami Kab Hai 2026 (राम नवमी कब है): नवरात्र चल रहे हैं। ये हिंदुओं के बड़े त्यौहारों में से एक है। नवरात्र में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौं रूपों की पूजा की जाती है। आठवें और नौवें दिन यानी अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन कर नवरात्रों की समाप्ति होती है। इसी बीच लोगों को अष्टमी की डेट तो पता है। हालांकि राम नवमी की डेट (Ram Navami 2026 Date) को लेकर कंफ्यूजन हैं। ऐसे में चलिए जानते है कि किस दिन राम नवमी मनाई जाएगी?

When is Ram Navami: 26 या 27 मार्च, आखिर किस दिन मनाई जाएगी राम नवमी?

हर साल राम नवमी का त्यौहार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल ये तिथि 26 मार्च की सुबह 11:48 से शुरू हो रही है। तो वहीं 27 मार्च की सुबह 10:06 बजे इसका समापन(ram navami 2026 start date and end date) हो रहा है। चूंकि भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल यानी दोपहर 12 बजे के समय हुआ था।

इस लिहाज से कई लोग 26 मार्च को ही राम नवमी का त्यौहार मनाने की बात कह रहे हैं। तो वहीं जो लोग उदया तिथि को महत्व देते हैं वो 27 मार्च 2026 को Ram Navami 2026 मनाने को उचित मान रहे हैं। चलिए विद्वानों से जानते हैं कि राम नवमी किस दिन मनाई जाएगी?

राम नवमी कब है 2026 (Ram Navami Kab Hai 2026)

अयोध्या की बात करें तो राम नवमी का त्यौहार 27 मार्च को मनाया जा रहा है। जिसके बाद लगभग सभी जगह इसी दिन ही राम नवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 27 मार्च की सुबह 11:13 से लेकर दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें