ReligiousHighlight

Chaitra Navratri 2026 Date: कब से हैं चैत्र नवरात्रि?, जानें नौ दिनों का कैलेंडर

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। वैसे तो नवरात्रि साल में चार बार आते हैं। लेकिन चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। इनमें माता की पूजा के साथ कंजिका जिमाने का भी रिवाज है। चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना और नए साल की शुरुआत से जुड़ा है। नौ दिनों तक माता के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। अगर आपको भी नहीं पता कि इस बार नवरात्रि कब से है तो, ऐसे में चलिए जानते है कि चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं।

कब से हैं चैत्र नवरात्रि 2026? chaitra navratri 2026 start date

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार(chaitra navratri 2026 start date) से शुरू हो रहे है। तो वहीं 27 मार्च, शुक्रवार को इसका समापन होगा। इस साल नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाएगी।

मां दुर्गा की सवारी

कहा जाता है कि इन दिनों मां दुर्गा पृथ्वी पर आती है। इस बार मां दूर्गा पालकी पर सवार होकर आ रही हैं।

चैत्र नवरात्रि 2026 का नौ दिनों का कैलेंडर

  • 19 मार्च (गुरुवार)- प्रतिपदा, मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना
  • 20 मार्च (शुक्रवार)- द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 21 मार्च (शनिवार)- तृतीया, मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 22 मार्च (रविवार)- चतुर्थी, मां कूष्मांडा की पूजा
  • 23 मार्च (सोमवार)- पंचमी, स्कंदमाता की पूजा
  • 24 मार्च (मंगलवार)- षष्ठी, मां कात्यायनी की पूजा
  • 25 मार्च (बुधवार)- सप्तमी, मां कालरात्रि की पूजा
  • 26 मार्च (गुरुवार)- अष्टमी, मां महागौरी की पूजा और दुर्गा अष्टमी(chaitra navratri 2026 ashtami date)
  • 27 मार्च (शुक्रवार)- नवमी, कन्या पूजन, नवरात्र का समापन(chaitra navratri 2026 navami date)

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें