Big NewsAlmora

आर्मी भर्ती में हुआ असफल तो युवक ने दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा में एक युवक ने आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा में चौथी बार असफल होने पर अपनी जीवनलीला को फांसी लगाकर समाप्त कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

आर्मी भर्ती में फेल होने पर युवक ने दे दी जान

असफलताओं से उपजी आत्मविश्वास की कमी इंसान को झकझोर कर रख देती है। कई बार इंसान इतना परेशान हो जाता है कि वो हार मान लेता है। ऐसा ही मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आया है। जहां एक युवक ने आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा फेल होने से हार मानकर अपनी जान दे दी।

चार बार आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा में फेल हुआ था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक युवक लगातार चौथी बार आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा में असफल हुआ था। जिस कारण उसने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। परिजनों को उसका शव पंखे के कुंडे से लटका हुा मिला। बता दें कि 21 वर्षीय निर्मल पांडे अपने पिता के लाथ अल्मोड़ा में किराए के मकान में रहता था। यहां रहकर वो सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था।

गुरूवार को आया था भर्ती का रिजल्ट

गुरूवार को सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आया था। इस बार भी फेल होने कारण युवक काफी निराश था। इसी असफलता ने उसे तोड़कर रख दिया और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि युवक कई सालों से भर्ती की तैयारी कर रहा था।

युवक की मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

युवक के पिता एक पेट्रोल पंप में काम करते हैं। जब वो शाम को काम से वापस लौटे तो उन्होंने अपने बेटे को फंदे से लटका पाया। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए। जिसके बाद युवक को फंदे से उतरकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button