highlightPoliticsUttarakhand Loksabha Elections

Election 2024 : जब रैली के लिए अटल ने लिया था धोती-कुर्ता उधार, लोग आज भी याद करते हैं वो किस्सा

देश में चुनावी माहौल चल रहा है और ऐसे माहौल में चुनावी किस्सों की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। देशभर में इन दिनों चुनावी किस्सों के बारे में चर्चाएं हो रहीं है। कभी इंदिरा पर पत्थर मारे जाने का किस्सा तो कभी लालटेन लेकर प्रचार वाला किस्सा। लेकिन क्या आप इस किस्से के बारे में जानते हैं जब एक सासंद से अटल को रैली के लिए धोती-कुर्ता उधार लेना पड़ा था।

सादा जीवन उच्च विचार के उद्वाहरण थे अटल बिहारी बाजपेयी

देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा सादा जीवन जीते थे। वो सादा जीवन उच्च विचार के जीता जागता उदाहरण थे। उनकी सादगी का एक ऐसा ही किस्सा एक रैली के दौरान हुआ था जब उन्होंने एक सांसद से अपनी रैली के लिए धोती-कुर्ता उधार लिया था।

ELECTION 2024
अटल बिहारी वाजपेयी——-

आपको बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी कुल तीन बार प्रधानमंत्री बने। साल 1996 में पहली बार वो सिर्फ 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री थे। दूसरी बार 1998 में वो 13 महीनों के लिए प्रधानमंत्री बने और तीसरी बार साल 1999 से 2004 तक प्रधानमंत्री रहे।

खुद उठाते थे अपने सामान का ब्रीफकेस

साल 1969 में अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ की रैली को संबोधित करने अलीगढ़ पहुंचे थे। वो इतने सरल थे की उनका आना-जाना ट्रेन से होता था। वो अपने सामान का ब्रीफकेस भी खुद उठाया करते और हैरत की बात तो ये थी की उनके पास कुल दो जोड़ी धोती-कुर्ता ही थे। उनके ब्रिफकेस में एक धोती-कुर्ता, अंतवस्त, एक रुमाल और टूथब्रथ हुआ करता था।

ELECTION 2024

साल 1969 के चुनावी दौर में अटल एक रैली को संबोधित करने अलीगढ़ तो पहुंच गए लेकिन रैलियां करते-करते उनके कपड़े गंदे हो गए थे। अब उन्हें अलीगढ़ में रैली संबोधित करनी थी लेकिन इन गंदे कपड़ों में वो रैली नहीं कर सकते थे। तभी उन्हें एक तरकीब सूझी उन्होंने चुपके से अपने साथी केएल गुप्ता की अटेची खोली। जिसमें उन्हें एक जोड़ी साफ धोती-कुर्ता रखा दिखाई दिया।

जब वाजपेयी ने रैली के लिए लिया था धोती कुर्ता उधार

अटल बिहारी वाजपेयी ने केएल गुप्ता से कहा कि आज तो मैं यही कपड़े पहनूंगा, क्योंकि मुझे और भी रैलियां करनी हैं। ये सुनते ही केएल गुप्ता बोल पड़े मुझे भी अलीगढ़ में रैली करनी है और मैं ये धोती-कुर्ता बिल्कुल नहीं दूंगा। इस पर अटल ने उन्हें समझाते हुए कहा देखो बड़ा नेता मैं हूं अगर मैं ऐसे गंदे धोती-कुर्ते को पहन कर रैली संबोधित करूंगा, तो लोग तुम्हीं से कहेंगे की तुम्हारा नेता कैसे कपड़े पहन के रैली संबोधित कर रहा है। इसमें तुम्हारी भी बेइज्जती होगी।

ELECTION 2024

वैसे भी तुम्हारी रैली तो शाम को है तो तब तक तुम मेरे धोती-कुर्ते को धुलवाकर पहन लेना। लेकिन केएल गुप्ता ने उनकी बात नहीं मानी। वो ये कहते हुए बाथरुम की तरफ चले गए की मैं अपना धोती-कुर्ता खुद पहनूंगा। इसी बीच अटल ने उनका धोती-कुर्ता पहना और हंसते हुए उधर से निकल गए। जिसके बाद वहां मौजूद केएल गुप्ता समेत सभी लोगों ने खूब ठहाके लगाए। कि कैसे उन्होंने धोती-कुर्ता उधार ले लिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button