Entertainmenthighlight

लौट रही है ACP प्रद्युमन की टीम, कब और कहां टेलीकास्ट होगा CID Season 2 ?

टीवी का फेमस शो सी.आई.डी एक बार फिर लौट रहा है। छोटे पर्दे इस मशहूर शो को दर्शक द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस शो में एसीपी प्रद्युमन और उनकी टीम ने दशकों तक लोगों का मनोरंजन किया है। अब करीब छह सालों बाद शो छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। सी.आई.डी सीजन 2 (C.I.D 2) लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया था। जिसको देख फैंस काफी एक्साइटेड है। ऐसे में दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने सी.आई.डी 2 की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

कब और कहां देखे सी.आई.डी 2

स्पाई थ्रिलर इस शो की शुरुआत साल 1998 में हुई थी। 90 के दशक का ये पॉपुलर टीवी शो में से एक था। इस शो के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा हल ही में सोनी टीवी ने की थी। ये शो दर्शकों को एक बार फिर सोनी टीवी चैनल पर ही देखने को मिलेगा।21 दिसंबर से सीआईडी का नया सीजन दर्शकों के लिए जारी हो जाएगा। ये रात 10 बजे शनिवार और रविवार को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

एसीपी प्रद्युमन की टीम

साल 2018 में इस शो का पहला सीजन खत्म हुआ था। सी आई डी शो की टीम में एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम), ऑफिसर दया, (दयानंद शेट्टी) और अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) दिखाई देंगे। हालांकि शो में ट्विस्ट दिखाया गया है। इस नए सीजन में अभिजीत और दया एक दूसरे से लड़ते हुए दिखाई देंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button