
हाथरस हादसे के बाद पहली बार सूरपाल उर्फ भोले बाबा का बयान सामने आया है। सूरजपाल ने कहा कि घटना के बाद से दुखी हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हादसे के जिम्मेदार उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे। भोले बाबा ने कहा कि प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। इस दुख की घड़ी में लड़ने की शक्ति दें।
भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दें- सूरजपाल
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सूरजपाल ने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं। भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दें। कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। सूरजपाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जिसने भी अरजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहे और जीवन भर उनकी मदद करें। भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी।
भोले बाबा के पास करोड़ों का साम्राज्य
बता दें कि सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के पास करोड़ों का साम्राज्य है। कई राज्यों में बाबा सूरजपाल के आश्रम है। सूरजपाल खुद को भगवान का सेवक बताता है। भक्त उसे भगवान का अवतार मानते हैं। भोले बाबा जाटव समाज से ताल्लुक रखतें हैं। गरीब तबकों में उसके ज्यादा भक्त हैं। एसटी-एससी और ओबीसी समुदाय में उसकी गहरी पीठ हैं।