Entertainmenthighlight

Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज

Welcome To The Jungle Teaser: अहमद खान के निर्देशन में बनी मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद ये नए साल यानी 2026 में आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक बन गई है।

फिल्म में कई बड़े सितारे जैसे अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, लारा दत्ता और तुषार कपूर आदि नजर आएंगे। आज क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुुमार ने शूटिंग पूरी होने की घोषणा की। साथ ही फिल्म का टीजर भी जारी हुआ है।

Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार की मेगा फिल्म का टीजर जारी

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म का टीजर जारी हो गया है। इस मेगा-बजट फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुुमार और बाकी टीमों के हाथ में हथियार नजर आ रहे हैं। वो फौजी के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में क्रिसमस बेल की ट्यून सुनाई दे रही है।

यहां देखें फिल्म का टीजर

2026 में रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल Welcome To The Jungle Release Date

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “वेलकम टू द जंगल की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! सिनेमाघरों में 2026 में। मैं कभी भी इतनी बड़ी चीज का हिस्सा नहीं रहा… हममें से कोई भी नहीं।

हम आपको अपना तोहफा देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शूटिंग खत्म हो गई है, दोस्तों! बहुत बढ़िया, टीम। इसे सच करने में शामिल सभी लोगों ने बहुत बड़ी मेहनत की है। हमारे बड़े परिवार की तरफ से आपके घर पर आपके परिवार को, हम 2026 के लिए आपको सिर्फ शुभकामनाएं देते हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button