Metaverse का गेम खेल रही 16 साल की लड़की के साथ हुआ ऑनलाइन गैंगरेप
ब्रिटेन की 16 साल की लड़की के साथ मेटावर्स गेम में लड़की के वर्चुअल अवतार के साथ गैंग रेप की खबर सामने आ रही है।
लड़की ऑनलाइन गैंगरेप का शिकार हुई है। खबरों की माने तो लड़की वर्चुअल रियलिटी (VR) हेडसेट पहनकर गेम खेल रही थी।
ख़बरों के मुताबिक लड़की मेटा का ‘होराइजन वर्ल्ड्स’ नाम का एक गेम खेल रही थी।
तभी लड़की के वर्चुअल अवतार को कुछ लड़कों के वर्चुअल ग्रुप ने घेर लिया। सभी लड़की के वर्चुअल अवतार पर टूट पड़े और एक-एक कर गैंग रेप किया।
लड़की को शारीरिक रूप से नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन वैसी ही मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक चोट आई है।
जैसा रियल दुनिया में किसी गैंगरेप विक्टिम को लगता है। इसे वर्चुअल रेप भी कहा जाता है।पुलिस इस मामलें की जांच काफी गंभीरता से कर रही है।