UttarakhandBig News
इन चार जिलों में खराब रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, अपडेट देख कर ही निकले घर से बाहर

प्रदेश के चार जिलों में रविवार यानी की आज मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।
चार जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चार जिलों में मौसम खराब बना रहेगा। देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जनपद के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
18 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम
इसके अलावा 17 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत,उधमसिंह नगर और नैनीताल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।