Big NewsUttarakhand

प्रदेश में ली मौसम ने करवट, गंगोत्री-यमुनोत्री में हुई बर्फबारी

प्रदेश में एक महीने के बाद मौसम ने करवट ली है। बुधवार को तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम आस-पास के इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। इसके साथ ही बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। जिसके बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गंगोत्री-यमुनोत्री में हुई बर्फबारी

लंबे समय के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। बुधवार सुबह को तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। जहां एक ओर पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं तो कई स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है।

ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट

राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटीफॉल में सुबह की शुरूआत तो हल्की धूप से हुई थी। लेकिन उसके बाद ही इन क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं। ठंडी हवाएं चलने से सभी स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ऊंचाई वाले इलाकों में आज होगी बारिश

लंबे समय से प्रदेश में बारिश ना होने के कारण जहां एक ओर सूखी ठंड लोगों को सता रही है तो वहीं किसानों को भी इसकी मार झेलनी पड़ रही है। लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button