Uttarakhand Weather UpdateBig News

मौसम का बदलेगा मिजाज, तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, पढ़ लें अपडेट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे एक बार फिर ठंड का एहसास होगा।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेशभर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा।

14 मार्च के बाद शुष्क रहेगा मौसम

वहीं 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क होने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक 11 से 13 मार्च तक पहाडी जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं 14 मार्च के बाद से मौसम पूरे प्रदेश भर में शुष्क रहेगा।

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से हटाई जा रही बर्फ

वहीं रुद्रप्रयाग में मौसम की दुश्वारियों के बीच गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूर बर्फ हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं। छोटी लिनचोली में हिमखंड काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। जंगलचट्टी से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर 2 से 6 फीट तक बर्फ जमा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button