Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में इस तारीख से बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च से मौजम का मिजाज बदलने की संभावना है।

11 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 10 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि 11 और 12 मार्च को पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश के सभी जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button