Dehradunhighlight

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की संभावना

bad weather in uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। जी हां बता दें कि एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम करवट लेगा ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। बता दें कि आज पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 से अगले चार दिनों तक मौसम में और बदलाव होने की बात मौसम विभाग ने की है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार कल 11 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ सहित ऊंचे स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

वहीं बता दें कि 12 मार्च को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश होगी। साथ ही गर्जन के साथ बिजली चमकेगी। 13 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं, विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 14 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादनू और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Back to top button