Uttarakhand Weather UpdateBig News
मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की अपील की है.
IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में तेज बारिश होने से नदी नाले उफान पर आ सकते हैं.
सामान्य से आधी बारिश की गई दर्ज
बीते एक सप्ताह की बात करें तो उत्तराखंड में सामान्य से आधी बारिश दर्ज की गई थी. लेकिन अब फिर बारिश का सिलसिला तेज होने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राजधानी देहरादून, पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।