Big NewsUttarakhand

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया सात जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने के आसार हैं। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। बता दें ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

केदारनाथ और गंगोत्री धाम में बर्फबारी

केदारनाथ में बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम माइनस आठ डिग्री पहुंच गया है। हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। वहीं गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जल और नलों का पानी जमने लगा है। गुरुवार रात को तापमान माइनस छह से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button