Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड में मौसम आज भी बिगड़ा रहने के आसार, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। बीते कुछ दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में हो बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ों में भूस्खलन के चलते हर दिन सौ से अधिक मार्ग बंद हो रहे हैं। इसके साथ ही पहाड़ों में आवाजाही खतरनाक बनी हुई है।

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावत के कुछ इलाकों में तेज बारिश की सम्भावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भूस्खलन के चलते प्रदेश में 98 मार्ग बंद

बता दें प्रदेश में बीते रविवार को 135 मार्ग बंद हुए। जबकि 109 मार्ग छह जुलाई से बंद थे। इस तरह 244 सड़कें बंद थी। पीडब्लूडी के अनुसार इनमें से 146 मार्गों को खोला जा चुका है। लेकिन अभी भी 98 मार्ग बंद है। इनमे से एक नेशनल हाईवे, पांच राज्य मार्ग, 8 मुख्य जिला मार्ग, 2 अन्य जिला मार्ग और 82 ग्रामीण मार्ग हैं। जिन्हे खोलने का कार्य अभी जारी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button