Big NewsUttarakhand

सोमवार शाम बर्फ़बारी के बाद मौसम हुआ साफ़, इन इलाकों में खिली तेज धूप

weather

 

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में कल देर शाम बर्फ़बारी के बाद जहाँ मौसम ठंडा हो गया था। वहीं आज सुबह मौसम साफ़ बना हुआ है। ऋषिकेश, मसूरी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, विकासनगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रामनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा जिलों में दिन शुरू होते ही तेज धूप निकल आई। तो वहीं, कुछ मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला।

फरवरी में 3 दिन ही बारिश के आसार

देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन ही बारिश के आसार हैं। वही, फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।

तेजी से बढ़ रहा तापमान

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। देहरादून में तेज धूप निकल रही है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में तेज धूप निकल रही है। माना जा रहा है कि अगर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो इस महीने बारिश के आसार कम हैं और ऐसे में राज्य में तापमान में तेजी से इजाफा हो सकता है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button