Champawat NewsHighlightUttarakhand Weather News

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, वनाग्नि से मिली राहत

चंपावत ज़िले के लोहाघाट क्षेत्र में रविवार दोपहर से हो रही मूसलाधार बारिश ने एक ओर जहां आम जनजीवन को धीमा कर दिया, वहीं दूसरी ओर इससे कई परेशानियों से राहत की भी उम्मीद जगी है.

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज

रविवार सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा. हालांकि इस बारिश ने जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं पर कुछ हद तक ब्रेक लगाया है, जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है. बता दें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हर साल गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाएं चिंता का विषय बनी रहती हैं, ऐसे में यह बारिश वरदान साबित हो सकती है. खेती-किसानी के लिहाज़ से भी यह बारिश बेहद लाभकारी मानी जा रही है.

सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 11 मई को राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़, और नैनीताल जिले में बारिश होने के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 12 मई को भी प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा. हालांकि बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें