Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बीते कुछ दिनों से बिगड़ा हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश के कई जिलों में आज भी मौसम में बिगड़ा रहेगा. बता दें बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिल रही है.

उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 11 मई को राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़, और नैनीताल जिले में बारिश होने के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

जानें मुख्य शहरों का हाल

देहरादून का अधिकतम तापमान आज 34°C और न्यूनतम 20°C रहने की संभावना है. दोपहर के समय बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है. वहीं हरिद्वार का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना है. लेकिन शाम के समय बादल घिर सकते हैं. इसके अलावा नैनीताल का अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम 16°C रहने की संभावना है. जबकि दोपहर के समय गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें