Uttarakhand Weather UpdateBig News

उत्तराखंड के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून अब रफ्तार पकड़ेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यातायात में सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन घंटे इन जिलों के लिए भारी

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन घंटों के लिए देहरादून, हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों पर तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही लोगों से नदियों के पास ना जाने की हिदायत दी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून अब उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ता नजर आएगा.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button