Big NewsSports

Virat Kohli ने टेस्‍ट क्रिकेट को कहा अलविदा, इंस्‍टाग्राम पर भावुक पोस्‍ट शेयर कर दी संन्यास की जानकारी

Virat Kohli Retirement Test Cricket: भारतीय टीम के स्‍टार क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। सोमवार को कोहली ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैडल्स पर टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने का ऐलान किया। बता दें कि विराट कोहली ने अब तक 123 टेस्ट मैच खेले है। जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान कोहली ने टोटल 9230 रन बनाए। बता दें कि साल 2011 में कोहली ने टेस्ट में डेब्यू किया था।

टेस्‍ट क्रिकेट से लिया संन्यास Virat Kohli Retirement Test Cricket

Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली। मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा।

सफ़ेद जर्सी में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत माहौल, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देख पाता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।”

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button