Sportshighlight

पहले मैदान पर हुए इमोशनल, फिर डिविलियर्स को लगाया गले, पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर Virat Kohli हुए भावुक

18 साल…हर साल उम्मीदें, हर साल टूटन…लेकिन इस बार विराट कोहली(Virat Kohli) के आंसू सब कुछ बया कर गए थे। RCB अब चैंपियन है। IPL के 18 सालों में जो सपना हर RCB फैन ने देखा था वो आखिरकार 2025 में पूरा हो गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में RCB ने 6 रन से जीत दर्ज की और पहली बार ट्रॉफी उठाई।

लेकिन इस जीत से सबसे ज़्यादा भावुक अगर कोई था तो वो थे विराट कोहली। 2008 से RCB के साथ जुड़े विराट के लिए ये सिर्फ एक जीत नहीं थी। ये सालों की मेहनत, दिल की तमन्ना और हार के हर ज़ख्म का जवाब थी।

पहले मैदान पर इमोशनल हुए Virat Kohli

https://twitter.com/isureshofficial/status/1929962030934700061

मैच के आखिरी ओवर में जैसे ही पंजाब को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे और दो गेंद डॉट चलीं विराट की आंखें भर आईं। कैमरे में साफ दिखा कैसे वो अपनी ही दुनिया में डूबे थे। एक तरफ टीम जीत के जश्न में थी। दूसरी तरफ विराट ज़मीन पर लेट गए। शायद वो पल उनके लिए रुक सा गया था।

https://twitter.com/Avdhesh_18x/status/1929964699770073124

और फिर वो दृश्य आया जब एबी डिविलियर्स से गले मिलते वक्त विराट की आंखों में सबकुछ था। गुज़रे सालों की कसक, आज की खुशी और उस दोस्त की मौजूदगी। जिसने इस टीम के साथ उनके सबसे गहरे पल बांटे थे।

https://twitter.com/BluntIndianGal/status/1929962836035547370

विराट जब अनुष्का शर्मा से लिपटकर देर तक गले लगे। तो साफ था कि इस जीत का मतलब क्या है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button