Sportshighlight

गले लगाकर संवारे बाल…,भारत की जीत के बाद Virat Kohli-Anushka Sharma के क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल, देखिए

बीते दिन यानी रविवार की शाम क्रिकेट लवर्स के लिए या यू कहें कि भारतीय फैंस के लिए काफी खास रही। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025 Winner) का खिताब अपने नाम कर दिया। हर कोई भारत की इस जीत का जश्न मना रहा है। इसी बीच पावर कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के भी क्यूट मोमेंट्स स्टेडियम से वायरल हो रहे है।

Virat Kohli-Anushka Sharma के क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल

बीते दिन नौ मार्च को दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और भारतीय टीम को सपोर्ट करने आईं हुई थी। ऐसे में मैच जीतने के बाद दोनों अनुष्का और विराट ने एक साथ मैदान पर जश्न मनााया। कैमरामैन ने भी दोनों के क्यूट मोमेंट्स कैमरे में कैप्चर कर लिए।

ये भी पढ़े:-Yuzvendra Chahal की लाइफ में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में साथ आए नजर

विराट-अनुष्का का प्यारा पल Virat Kohli-Anushka Sharma viral video

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत के बाद विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा के बीच क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जीत के बाद सीधा विराट कोहली स्टेडियम स्टैंड के पास अपनी बीवी अनुष्का को ढूंढते हुए नजर आए।

उनके पास पहुंचते ही अनुष्का ने कोहली को गले लगाया। जिसके बाद वो कोहली के बाल संवारते हुए भी नजर आईं। दोनों मैदान में मस्ती करते हुए भी नजर आए। दोनों के इन मोमेंट्स पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button