Trending

Dream Wife… बाइक चला रहे पति को सिगरेट पिलाती दिखी पत्नी, Viral Video

Dream Wife Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इसी बीच एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान है। कुछ लोग इस वीडियो में दिख रही महिला को ड्रीम वाइफ का टैग भी दे चुके हैं। इस क्लिप में महिला अपने पति को जो बाइक चला रहा है, सिगरेट पिलाती नजर आ रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसको लेकर तारीफ और आलोचना दोनों तरह के मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं।

बाइक चला रहे पति को सिगरेट पिलाती दिखी पत्नी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो @UnknownEnt0 नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है। उसके पीछे उसकी पत्नी बैठी है। हालांकि पत्नी के हाथ में सिगरेट है और वो उसे पिलाती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ेंशादी है या महासंग्राम…, दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

पति जहां दोनों हाथों से बाइक चला रहा होता है तो वहीं पत्नी उसे सिगरेट पिलाते का काम कर रही है। इतना ही नहीं बाइक के आगे एक बच्चा भी है।जिसके बाद यूजर्स ने इसको लेकर चिंता जताई। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ेंशादी के स्टेज पर दुल्हन के ठुमकों से सजी महफिल, लेकिन दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन…Wedding Viral Video

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

वीडियो में कई यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं। इसको लेकर इंटरनेट पर बहस भी छिड़ गई है। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि परफेक्ट कपल गोल्स। एक ने लिखा, “ब्रो वॉन इन लाइफ।” तो दूसरे ने लिखा “ड्रीम वाइफ जो कभी नहीं मिलेगी।” अन्य ने लिखा, “बच्चा भी स्मोकिंग का असर झेल रहा है, ये सबसे गंदी पैरेंटिंग होगी।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें