Trending

Viral Video: लड़की ने चलती स्कूटी पर खड़े होकर किया स्टंट, धड़ाम से गिरी, पुलिस ने काटा इतना चालान

Noida Viral Video: हर साल की तरह इस साल भी होली पर लोगों हुड़दंग बाजी देखने को मिली। ऐसे लोग खुद की जान तो खतरे में डालते ही हैं साथ ही अपने आस पास के लोगों को भी खतरे में डालते है। होली से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें लड़की चलती स्कूटी में खडे़ होकर स्टंट करती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। इस मामले में पुलिस ने भारी चालान काटा है।

चलती स्कूटी पर खड़े होकर लड़की ने किया स्टंट(Viral Video)

वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का स्कूटी चला रहा है। स्कूटी के पीछे लड़की खड़ी होकर स्टंट करती नजर आ रही है। लड़की खड़ी होकर रील बना रही थी। इसी बीच वो अचानक स्कूटी से नीचे धड़ाम से गिर जाती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही की।

काटा 33 हजार का चालान

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना के बाद वाहन चालक का 33 हजार का चालान काटा। होली के दौरान नोएडा पुलिस ने स्‍टंट कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ हजारों रुपयो का चालान भी काटा है। ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सकें।

नोएडा की एक और Viral Video

इसके अलावा भी नोएडा से ही एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें जिसमें दो लड़कियां चलती स्कूटी पर बैठ कर अश्लील तरीके से एक दूसरे पर रंग लगाती हुई नज़र आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने दोनों लड़कियों पर कार्यवाही की। साथ ही 33 हजार का चालान भी काटा। 

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button