
भारत में मोये-मोये काफी ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इस गीत पर रील बनाता नजर आ रहा है। आजकल हर जगह सिर्फ मोये-मोये सुनने को मिल रहा है। हर कोई इस गाने को सुन रहा है। सोशल मीडिया पर मोय-मोय (moy moy) ने धूम मचा रखी है। मोये-मोये ने दुनिया भर में इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। लेकिन क्या आप इसका मतलब जानते हैं। आखिर क्या होता है मोय-मोय का मतलब जो इतना चलन पर है। आइये बताते हैं आपको।
वास्तविक गीते के बोल मोये मोर हैं
इस सांग की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। बच्चे-बच्चे तक मोये-मोये कहते हुए सुने जा सकते हैं। इसके सरल और दोहराव वाले बोले किसी के लिए भी लिपसिंग करने में आसान है। यहीं कारण है कि लोगों ने इस पर आसानी से वीडियो और रील बनाए है। एक जरूरी जानकारी आपको दें दे कि इस गीत के वास्तविक बोल मोये-मोर है लेकिन धुन के साथ मोये-मोये सुनाई देता है।
मोय-मोय का चलन आसमान पर
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार के बाद पूरी बात मोये-मोये वाले मीम्स और रील्स एक अलग ही लेवल पर पहुंच गए थे। इस दिल दहला देने वाले मैच के बाद, देश में यह चलन आसमान छू गया। नेटिजन्स ने इसे वर्ल्डकप से संबंधित वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करना शुरू कर दिया था।
यह होता है मोय-मोय का मतलब (moy moy meaning)
बता दें कि मोय-मोय को सर्बियन सिंगर टेरा डोरा ने गाया है। गाने का टाइटल डिजनम है। मोये-मोये का मतलब (moy moy ka matlab) होता है बुरा सपना। हालांकि रियल सांग में इस टर्म को मोजे मोर गाया है जो कि सर्बियन भाषा में है। इसका मतलब बुरा सपना होता है।
moy moy गाने की सिगंर डोरा ने कहा थैंक्यू
गाने की लोकप्रियता को देखते हुए सिंगर डोरा ने थ्रेड्स पर लोगों का आभार व्यक्त किया है और कहा, गाने की सराहना करने के लिए धन्यवाद। सर्बियाई गाने को पूरी दुनिया में फैलते हुए देखना मेरे लिए बहुत ही अद्भुत है। हर दिन, मुझे दुनिया भर से प्यार मिलता है। मुझे आप सबसे प्यार है।