Big NewsChar Dham Yatra 2026

चारधाम यात्रा में VIP दर्शन पर रोक!, शासन ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। यात्रा को लेकर इस बार प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने पहले महीने चारों धाम में वीआईपी दर्शन पर रोक लगायी है।

चारधाम में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने वीआईपी दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। बता दें कि प्रशासन ने शुरुआती एक महीने तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वीआईपी दर्शन को लेकर जारी एडवाइजरी को केंद्र और अन्य राज्यों को भेज दिया गया है।

आम श्रद्धालुओं को दी गई है प्राथमिकता

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि यात्रा में आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही हेल्थ और हेली सेवाओं को भी शुरू किया गया है। प्रशासन इस बार वीआईपी को ट्रीटमेंट देने के बजाए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने पर काम कर रही है।

19 अप्रैल को हुआ चारधाम यात्रा का श्री गणेश

बता दें 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। पहले ही दिन दोनों धाम में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट अगले दिन 23 अप्रैल को खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: Chardham yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगी हेली सेवा बुकिंग, जान लें पूरा प्रोसेस

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें