Char Dham Yatra 2026

Chardham yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगी हेली सेवा बुकिंग, जान लें पूरा प्रोसेस

Chardham yatra 2026 का श्री गणेश 19 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। जबकि हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए टिकटों की बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी। इसे देखते हुए, STF हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू होने से पहले तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है।

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को किया बैन

हेली बुकिंग फ़्रॉड में शामिल साइबर अपराधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए, एसटीएफ ने 180 फ़र्ज़ी सोशल मीडिया लिंक (जिनमें Facebook पेज और Instagram अकाउंट शामिल हैं) और 52 संदिग्ध मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। इसके अलावा, संदिग्ध वेबसाइटों पर कड़ी नज़र रखते हुए, हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग सेवाओं की आड़ में चल रही 10 वेबसाइटों को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही, 147 लिंक ऑपरेटरों और 27 फ़र्ज़ी मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कानूनी मामले दर्ज किए गए हैं। ये सभी एक ही राज्य से संगठित तरीके से अपना काम कर रहे थे।

फर्जी अकाउंट बना कर करते थे ठगी

बता दें उत्तराखंड में होने वाली वार्षिक चारधाम यात्रा को देखते हुए, STF ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साइबर अपराधियों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। साइबर जालसाज़ चारधाम विशेष रूप से केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं की आड़ में नकली वेबसाइटें, धोखाधड़ी वाले फेसबुक विज्ञापन पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर श्रद्धालुओं को ठगने का प्रयास करते हैं। कई मामलों में, श्रद्धालु इन घोटालों का शिकार हो जाते हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ? (Official Website for Helicopter Service Booking)

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में Chardham yata 2026 की तैयारियां तेज, 10 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

Chardham Yatra WhatsApp Registration Process क्या है?

  • आधिकारिक नंबर सेव करें: +91-8394833833
  • WhatsApp पर “Yatra” संदेश भेजें।
  • इसके बाद प्राप्त होने वाले आधिकारिक chatbot निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें