
भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट(Vinesh Phogat) के ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने के बाद जहां पूरा देश उनका हौसला बढ़ाने में लगा हुआ है। इसी बीच उन्होंने अपने संन्यास(Vinesh Phogat Retirement) की घोषणा कर दी है। आज यानी आठ अगस्त सुबह पांच बजकर 17 मिनट पर उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक से विनेश को 100 ग्राम वजन बढ़ने के चलते डिसक्वालीफाई कर दिया गया था।
Vinesh Phogat ने रेसलिंग से लिया संन्यास
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट अब आपको रेसलिंग करती हुई नहीं नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर संन्यास का ऐलान किया है। तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी विनेश फोगाट ने पोस्ट में लिखा, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके और इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।”
क्या विनेश को मिल सकता है सिल्वर मेडल?
इससे पहले बीते दिन देर रात ये खबर आई थी कि विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स(CAS) से उन्हें सिलवर मेडल देने की अपील की है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक में रांउड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल जीतकर विनेश ने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल से पहले उनका वेट नापा गया तो वो 100 ग्राम से ज्यादा पाया गया। जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
Vinesh Phogat का कुश्ती करियर
देश की बेहतरीन पहलवानों में से एक विनेश फोगाट ने अपनी चचेरी बहन गीता औऱ बबीता के जैसे ही कुश्ती की दुनिया में कदम रखा। विनेश का जन्म 25 अगस्त 1994 में हुआ। महज नौ साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। विनेश के ताऊ महावी सिंह ने शुरुआत में विनेश को कुश्ती सिखाई।
साल 2014 में पहली बार विनेश फोगाट ने अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। जिसके बाद रियो ओलंपिक 2016 में वो क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। जिसके बाद साल 2018 में उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। एशियाई चैंपियनशिप 2021 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भी उन्होंने लगातर तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया।