Nainital NewsBig News

तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग पर अड़े ग्रामीण, दो महिलाओं को उतार चुका है मौत के घाट

नैनीताल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को तेंदुए ने घास लेने गई महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।

तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग पर अड़े ग्रामीण

बीते शनिवार को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में तेंदुए ने घास लेने गई महिला को निवाला बना दिया। रविवार को भी तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव किया।

DFO पर लगाए ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप

विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कैड़ा ने कहा कि जब तक तेंदुए को मारने के आदेश जारी नहीं होते तब तक पुष्पा देवी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। बता दें तेंदुआ क्षेत्र में दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। जिसके बाद से ग्रामीणों में रोष है।

वन मंत्री से की आदेश जारी करने की मांग

विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर बात कर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा जब तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किया जाता तब तक मृतक महिला पुष्पा देवी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें