HaridwarBig News

दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला गांव, एक युवक जख्मी, ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोप

हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लक्सर के बुक्कनपुर गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से इलाके में दहशत फ़ैल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

गोलियों की गूंज से दहला गांव

घटना बुधवार की बताई जा रही है। लक्सर के बुक्कनपुर गांव में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चली। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत का माहौल है। फायरिंग में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक की पहचान लेख सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोप

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। युवक के परिजनों ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग करने का लगाया आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button