UttarakhandBig NewsUttarkashi News

40 सालों के इंतजार के बाद हुआ गांव की सड़क का शुभारंभ, खुशी से नाचे ग्रामीण

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हिना गांव का 40 सालों का इंतजार पूरा हो गया है। बता दें इस गांव के लोगों को पिछले 40 सालों से सड़क का इंतजार था। वो इंतजार अब पूरा होता नजर आ रहा है। गांव की सड़क के उद्घाटन के दौरान गांव के लोग खुशी से नाचते गाते नजर आए।

40 साल के इंतजार के बाद हुआ सड़क का शुभारंभ

कहा जाता है सड़क गांव की उन्नति का मेन आधार होता है। उत्तरकाशी जनपद के हिना गांव के ग्रामीणों ने सड़क के लिए 40 सालों का इंतजार किया। कोर्ट के आदेश के बाद जब सड़क के उद्घाटन के लिए गांव में जेसीबी पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ढोल-नगाड़े के साथ झूमें ग्रामीण

गांव की महिलाएं और पुरुष सड़कों पर आकर ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आए और ग्रामीणों ने सरकार का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि हीना गांव के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी। लेकिन वन विभाग की आपत्ति के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था।

कोर्ट ने सड़क के निर्माण के आदेश

ग्रामीणों ने कई बार सरकार से शिकायत भी की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार को सड़क के निर्माण कराने के आदेश दिए।

ग्रामीणों में खुशी की लहर

बता दें हीना गांव की आबादी लगभग 1500 है। गांव में आलू, टमाटर और प्याज की खेती की जाती है। यहां पर सड़क न होने से फसलों को बाजार तक ले जाना मुश्किल हो जाता था। इसके अलावा बच्चों को स्कूल जाने के लिए तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। सड़क के उद्घाटन के बाद से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें