Dehradunhighlight

बड़ी खबर : 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर छुपा

5 year old girl rape in dehradun

देहरादून में एक बार फिर से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है जहां 4 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई और असफल होने पर आरोपी छुप गया लेकिन आरोपित को राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि असफल होने पर आरोपी ट्रफलगर फ्लैट-सी की पार्किंग के पीछे छुप गया था।

एसओ राकेश शाह ने बताया कि 12 अगस्त को शिकायत दी थी कि किशन कुमार जोकि ट्रेफलगार्ड सोसायटी में हाउस कीपिंग का कार्य करता है। उसने उनकी चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जांच में पुलिस को पता लगा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ट्रफलगर फ्लैट-सी की पार्किंग के पीछे छुपा है। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान किशन कुमार पुत्र हजारी शर्मा निवासी वीरवार थाना महेशी जनपद साहरसा (बिहार) वर्तमान करनपुर थाना डालनवाला के रूप में हुई है।

Back to top button